खटीक समाज जिसके साथ, चुनावी विजय उसके साथ दिया बढ़िया श्लोगन से हेमलता दिवाकरमहा पौर आगरा भाजपा प्रत्याशी

"खटीक समाज जिसके साथ, चुनावी विजय उसके हाथ!": हेमलता दिवाकर (आगरा महापौर भाजपा प्रत्याशी) सिद्धार्थ नगर संवाददाता दिनाक: 01मई 2023(आगरा) जनपद आगरा शहर संजय पैलेस बैकंठ हॉल भाजपा चुनावी कार्यालय में आगरा महापौर चुनाव को लेकर खटीक समाज के युवा नेता मनोज राजौरा के नेतृत्व में खटीक समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय खटीक समाज नई दिल्ली राष्ट्रीय महासचिव संगठन युवा धर्मवीर सिंह चक ,मुख्य अतिथि आगरा महापौर भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शुभारभ किया गया । " तलवार की कसम, हरदम खटीक समाज के संग!" मैं भी खटीक समाज की ही बेटी हूं। मै इस तलवार की सौगंध खाकर कहती हूं, खटीक समाज के साथ अपनी सेवा करती रहूंगी । खटीक समाज का इतिहास रहा है, खटीक समाज जिस ओर मुड़ जाए उसी ओर सफलता मिलना तय है । "खटीक समाज जिसके साथ, विजय उसके हाथ!" यह उद्वोधन निकाय चुनाव आगरा महापौर चुनाव भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने खटीक समाज की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा। बैठक में समाज से अपील करते हुए कहा कि भाजपा में सभी जाति का उच्च स्थान मिलता है। योगी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए समाज से अपील की कि आने वाली चार मई को चुनाव चिन्ह कलम के निशान पर बटन दबाकर अपनी बेटी को वियज बनाए । बैठक में विशिष्ठ अतिथि के बतौर खटीक समाज के वरिष्ठ नेता भाजपा वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चलनी वाले, शिव कुमार राजौरा, सुरेश पलवाल, किशोर सोनकर, रमेश चक, कप्तान सिंह चक गंगा देवी, मनोज राजौरिया मंचाशीन रहे । एस दौरान खटीक समाज के अखिल भारतीय खटीक समाज नई दिल्ली जिलाध्यक्ष युवा परमाल सिंह चक, जिला उपाध्यक्ष युवा मुकेश कुमार चक विक्की सोनकर , रजनी राजौरा, हीरा देवी राजौरा, जसवाल देवी राजौरा, अंग्रेज कौर, कृष्णा देवी, पार्वती देवी, मीना देवी राजौरा, लीला देवी, कलम आसीवाल, रामनिवास चक अध्यापक , जयवीर चक, पूर्णमल दरोगा सहित खटीक समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । बैठक का संचालन अरूण परासर ने किया । जिला संवादादाता आगरा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने