तहसील नौगढ़ के सभागार में 1मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा मनाया गया सुजीत कुमार जायसवाल

अपराध का अन्त संवाददाता
दिनांक 01 मई 2023 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा सिद्धार्थनगर द्वारा तहसील सभागार नौगढ़ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी नौगढ़ श्री ललित कुमार मिश्र जी तथा विशिष्ट अतिथि तहसीलदार नौगढ़ आर.आर.रमन जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल जी ने किया संचालन कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष श्री रामकरन गुप्ता जी ने किया कार्यक्रम में मजदूर दिवस के अवसर पर समस्त वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे उपजिलाधिकारी महोदय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम की सराहना किया तथा परिषद के अध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल तथा मंत्री श्री राजेश कुमार मिश्र की प्रशंसा किया आज सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार श्री रामचंद्र चौधरी एडीओ आईएसबी श्री गणेश नारायण त्रिपाठी अवधेश यादव श्री गणेश शंकर मिश्र शंभू प्रसाद राम समुझ सहित 21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष द्वारा आज विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर देश के समस्त कमेरा वर्ग, केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, संविदा कर्मियों, शिक्षामित्रों, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व ठेका प्रथा से नियुक्त कर्मचारियों व मजदूरों के साथ ही समस्त मित्रों शुभचिंतकों को ढेरों शुभकामनाएं व बधाई दिया तथा भारत सरकार से मजदूरों के इस त्याग व बलिदान दिवस पर अपील किया कि पुन: मजदूर हित में श्रम कानूनों की समीक्षा हो और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का जन कल्याणकारी आदेश निर्गत किया जाए

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने