नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और तैयारियों का लिया जायजा

अपराध का अन्त संवाददाता सीतापुर 

         जनपद में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी  डॉ. राजागणपति आर. व  पुलिस अधीक्षक  अंकुर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रुप से  आँख अस्पताल एवं मुस्कान गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों, भीड़ नियंत्रण (क्राउड मैनेजमेंट) तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
सतर्कता एवं पुलिस प्रबंध:-पुलिस अधीक्षक  ने निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा आमजन व श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ।  नवरात्रि पर्व के दौरान सभी संबंधित विभाग पूर्ण आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे उत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पर्व के दौरान व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखी जाए।

   तत्पश्चात निरीक्षण उपरांत महोदय द्वारा संयुक्त रुप से मुस्कान गेस्ट हाउस में स्थापित माता रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और जनपद वासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस दोैरान शासन प्रशासन व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने