जे पी.एस ग्रैंड होटल में दुर्गा वाहिनी का दुर्गा अष्ठमी पर भजन-कीर्तन, मातृ शक्ति की रही बड़ी भागीदारी शर्मिला अग्रहरि



अपराध का अन्त संवाददाता 

जनपद सिद्धार्थनगर में जे.पी. एस ग्रैंड होटल स्टेशन रोड पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष शर्मिला अग्रहरि के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी द्वारा दुर्गा अष्ठमी पर भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने भाग लिया। माता के भजनों और जयकारों से पूरा हॉल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ नृत्य और सामूहिक प्रार्थना में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर शर्मिला अग्रहरि ने कहा कि दुर्गा वाहिनी महिला शक्ति को संगठित करने, संस्कार और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। नारी ही शक्ति है और जब मातृ शक्ति संगठित होती है तो समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी मातृ शक्ति ने एकता और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के शर्मिला अग्रहरि जिला उपाध्यक्ष, कनक श्रीवास्तव, नगर संयोजिका, साधना श्रीवास्तव नेहरू युवा केन्द्र, मनसा मिश्रा दुर्गा वाहिनी संयोजिका, प्रियंका वर्मा जी समाज सेविका, नेहा वर्मा की समाज सेविका, प्रतिमा जायसवाल, रीता जी आदि कई लोगों ने जय माता दी कि नारे की गूज लगाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने