अपराध का अन्त संवाददाता
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी।* भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राजकुमार शर्मा का गुरुवार को जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया।
*स्वागत यात्रा का पूरा रूट:*
स्वागत का सिलसिला सुबह बरेली के प्रसिद्ध अलखनाथ मंदिर से शुरू हुआ। अलखनाथ मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद मिनी बाईपास, सीबीगंज, झुमका चौराहा, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक, फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा, शाही कस्बा और ग्राम भमौरा तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।
फतेहगंज पश्चिमी में ब्लॉक कार्यालय के सामने आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ राजकुमार शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक जी ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलना पूरे बरेली मंडल के लिए गर्व की बात है।
इसके बाद पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य के आवास, टोल प्लाजा और सभासद प्रदीप गुप्ता के रेस्टोरेंट पर भी प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
*ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण सभा ने किया सम्मान:*
ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ सौरभ पाठक, केसी शर्मा, गौरव मिश्रा, मुनेंद्र शर्मा, केसी शर्मा ने उन्हें माला और पटका पहनाकर भगवान श्रीराम का चित्र भेंट किया और नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।
*राजकुमार शर्मा का संबोधन - किसानों के हित में काम:*
अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों का सम्मान, उनकी समृद्धि तथा उनके जीवन स्तर में सुधार भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाएं - किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, गन्ना भुगतान - को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें।
उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया और कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और सभी को मिलकर जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करना चाहिए और 2027 में भाजपा को पुनः प्रचंड बहुमत दिलाना है।
*इस अवसर पर ये प्रमुख लोग मौजूद रहे:*
विधायक डॉ. डीसी वर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, विष्णु यादव प्रदेश महा सचिव ABPA, हर्षित अग्रवाल ,अजय सक्सेना, संजय चौहान, तरुण गंगवार, मुकेश राजपूत, सुधीश पांडे, कैलाश शर्मा, अनुरोध सिंह, अजय राजपूत, नन्हे लाल गंगवार, शिवम द्विवेदी, अजय अरोरा, ऋषभ बेनीवाल, नितिन पाठक, हेमंत गंगवार, हर्षित अग्रवाल, कैलाश साहू, कमल, सुभाष शर्मा, राम गुप्ता, शिवम शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हई लाल, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रधान कमल गंगवार, कड़े राम प्रधान, मुलायम सिंह, ओमकार प्रजापति, राकेश प्रजापति, सभासद प्रदीप गुप्ता, गौरव मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।