राम कृष्ण पाण्डेय के नेतृत्व में अपर जिला अधिकारी को समस्त सवर्ण समाज ने मा.राष्ट्रपति के नाम से दिया ज्ञापन ।

 

सिद्धार्थ नगर संवाददाता 

जनपद सिद्धार्थनगर में दिनांक। 1 सितंबर 2026 को न्याय एक संकल्प सं०, राम कृष्ण पाण्डेय, ब्राह्मण महासभा, क्षत्रिय महासभा, सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्षों ने मा.राष्ट्रपति महोदया के नाम से हजारों लोगों के साथ बीएसए ग्राउंड पर एक दिवसीय धरना दिया एवं वहां से पैदल यात्रा निकालकर जिला अधिकारी कार्यालय पर अपर जिला अधिकारी गौरव श्रीवास्तव को दिया गया ज्ञापन, जिसमें पांच सूत्रीय मांगे यूजीसी एक्ट 2026 वापस करने, आरक्षण आर्थिक आधार पर हो, एससी एसटी एक्ट समाप्त या सुधार हो, सवर्ण आयोग का गठन हो जैसी प्रमुख मांगे थी, राम कृष्ण पाण्डेय ने कहा की यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो बृहद आंदोलन होगा और आने वाले चुनाव में सरकार को बदल दिया जाएगा, जिसमें ओमप्रकाश राजभर की भी तारीफ की गई और समस्त सवर्ण नेताओं के चुप्पी पर भी आने वाले दिनों में जवाब दिया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सुधीर पाण्डेय बाबा, पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजन सिंह, सवर्ण आर्मी के विनोद दुबे, गंगा मिश्र,सर्वजन हित पार्टी के रा.अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे,बार काउंसिल के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह,कृष्ण पाल सिंह, विजयभान मिश्रा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय कसौधन, अमरनाथ पाण्डेय, रामस्वरूप पाण्डेय, राधा रमण त्रिपाठी, अधिवक्ता शेखर शुक्ला, विकास मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुनील पाठक, आशीष पांडे, वासुदेव पांडे, अमरेंद्र पांडे, बंशीधर पांडे, अजय उपाध्याय, कन्हैया पाण्डेय, शुभम श्रीवास्तव, अखिलेश, गोपाल मिश्रा, राकेश दत्त त्रिपाठी, मणिकांत दुबे, विनीता चौबे, दिलीप त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, अधिवक्ता बृजेश मिश्रा, आशीष पांडे अरुणेश पांडे, विकास मिश्रा, आदि हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने