अपनी जनता पार्टी ने उमर खान को सौंपी अहम जिम्मेदारी


सिद्धार्थनगर। अपनी जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार मो. उमर खान पुत्र मो. शेराज खान, निवासी देवलााहा घाट, जनपद सिद्धार्थनगर को पार्टी संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2 सितंबर 2026 को जारी पत्र में पार्टी की ओर से उमर खान से विधानसभा, सेक्टर एवं पोलिंग बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा इसकी जानकारी शीघ्र पार्टी को उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है।

मनोनयन पत्र पर पार्टी के प्रदेश महासचिव कोरी सुभाष चन्द्र लहरी के हस्ताक्षर हैं। पत्र में उमर खान को संगठन हित में सक्रियता के साथ कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी ने उम्मीद जताई है कि उनके प्रयासों से सिद्धार्थनगर जनपद में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने