अपराध का अन्त संवाददाता
जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड जोगिया उदयपुर के अंतर्गत ककराही घाट के शमशान घाट तक जाने के लिए रास्ता न होने के कारण कृष्ण नाथ यादव महात्मा के द्वारा प्रशासन से रास्ता देने की मांग को लेकर विगत कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते हुए शांतिपूर्वक बैठे हुए हैं जिसमें 3 सितंबर 2026 को तीसरा दिन पूरा होने पर भी अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं उनका कहना है यह जो है तीन विधानसभाओं को जोड़ते हुए लगभग सैकड़ो गांव को यहां अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं लेकिन ककराही के पुल के पास शमशान घाट तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है और बहुत से आत्महत्या अतिक्रमणकारियों रास्ता ना देकर अपना मकान बना ले रहे हैं जिससे बाढ़ आने पर कैसे जो है लकड़ी या मुर्दा को नीचे कैसे उतारा जाएगा इन सब की चिंता को देखते हुए कृष्णनाथ यादव महात्मा ने शासन प्रशासन से मांग उठाया कि यहां रास्ता दिलाया जाए ताकि आने वाला पीढ़ी रास्ता के लड़ाई ना कर सके मांगना कर सके इन सब बात को देखते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं जिसमें तमाम ग्रामीणों ने उनके समर्थन में उतर आए हैं और उन सबका कहना है कि जब तक यह रास्ता प्रशासन या शासन नहीं दे देती है नहीं निकाल कर देती है तब तक हम लोग बैठे रहेंगे हम लोग उनके साथ हैं उनके कदम से कदम मिलाकर धरना प्रदर्शन में शामिल रहेंगे इस धरना प्रदर्शन में राजेश मिश्र, राम किशोर, बजरंगी गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, धनुष धर मिश्रा, परशुराम लोधी, फूलचंद विश्वकर्मा, प्रहलाद यादव आदि कई लोग शामिल हुए।
Tags
सिद्धार्थ नगर