भारतीय बौद्ध संघ ने लाल सिंह आर्य एवं तरुण चुघ का भव्य अभिनंदन डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में स्वागत समारोह आयोजित हुआ संपन्न, भंते संघप्रिय राहुल



अपराध का अन्त संवाददाता नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री **लाल सिंह आर्य जी* को भाजपा का *राष्ट्रीय उपाध्यक्ष* तथा तरुण चुघ जी*को *राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी** का दायित्व सौंपे जाने पर भारतीय बौद्ध संघ द्वारा नई दिल्ली स्थित *डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम हॉल** में भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ. भंते संघप्रिय राहुल* के नेतृत्व में किया गया। समारोह में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, दिल्ली प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में बौद्ध समाज तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में **हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की।*

समारोह स्थल पर मुख्य अतिथियों का *ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत* किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। इसी अवसर पर *संत गुरु रविदास जी की कलश यात्रा* भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  लाल सिंह आर्य जी*ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया तथा उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

लाल सिंह आर्य जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी **संतों और महापुरुषों के विचारों एवं उनके योगदान का सम्मान करती है** और इसी भावना के साथ पार्टी द्वारा संत गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं कलश यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी का संदेश किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका विचार *संपूर्ण मानव समाज को समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।*

*तरुण चुघ ने भंते संघप्रिय राहुल को लेकर कही महत्वपूर्ण बात*

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के *राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी श्री तरुण चुघ जी* ने भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ. भंते संघप्रिय राहुल जी* के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में माताएं-बहनें संत गुरु रविदास जी के प्रति श्रद्धा और आस्था के साथ अपने सिर पर कलश धारण कर यहां पहुंची हैं। यह केवल एक कलश यात्रा नहीं, बल्कि *संत गुरु रविदास जी के विचारों, उनके सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प है।*

तरुण चुघ जी ने कहा कि आज यहां पहुंची माताओं-बहनों की यह कलश यात्रा और संत गुरु रविदास जी के प्रति उनकी श्रद्धा 2027 तक डॉ. भंते संघप्रिय राहुल जी के नेतृत्व में समाज के बीच और अधिक मजबूती से पहुंचनी चाहिए।* उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा।

उन्होंने संत गुरु रविदास जी के जीवन और उनके महान विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन के माध्यम से *समानता, मानवता, भाईचारे और सामाजिक एकता* का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

श्री चुघ ने भाजपा द्वारा देशभर में आयोजित की जा रही *संत गुरु रविदास जी की कलश यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन यात्राओं का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों के विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनके संदेश को अपने जीवन और समाज में उतारना चाहिए।

इस अवसर पर भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष **डॉ. भंते संघप्रिय राहुल** ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाना और सामाजिक एकता, समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों को सम्मान, समानता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने **संत गुरु रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प** लिया। भव्य स्वागत समारोह एवं कलश यात्रा के दौरान पूरे परिसर में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने