सफाई कर्मचारी के न आने से गांव में गंदगी का अंबार, नालिया जाम से से आ रही हैं दुर्गन्ध से जनता में आक्रोश

सफाई कर्मी के न आने से गांव में गंदगी का अम्बार, नलियां जाम से आ रही दुर्गंध सुनील केसी अपराध का अन्त
तुलसियापुर। जनपद के सफाई कर्मी स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जैसे - जैसे मौसम का पारा चढ़ रहा है,वैसे- वैसे सफाई कर्मियों के कार्यो की कलई खुल कर सामने आ रही है। शोहरतगढ ब्लाक के ग्राम पंचायत लुचूईया टोला बैदौली में सार्वजनिक नालियां कूड़े करकट से पटी हैं और उनमें से उठ रही दुर्गध से ग्रामीणों को सांस लेना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की सफाई व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है। गांव की सार्वजनिक नालियों में कूड़ा करकट और कीड़े मकोड़े भरे पड़े है। इससे गांव में बीमारियां फैलने का डर लोगों को सता रहा है। गांव के अपना दल एस विधानसभा उपाध्यक्ष लवकुश सैनी ने बताया कि सफाई कर्मी पूरे महीने में एक या दो बार ही गांव में आता है। उसके बाद दिखाई नहीं पड़ता है। यही कारण है गांव में हर तरफ गंदगी फैला है। यही दशा गांव में बने विद्यालय सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी भरमार है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है ग्राम प्रधान प्रतिमा मिश्रा और सफाई की मिलीभगत से गांव में यह समस्या उत्पन्न हुई है और बताया कि गांव में तीन सफाई कर्मी नियुक्ति हैं फिर गांव में सफाई नही होता है। जबकि हजारी रोजाना लगता है और वेतन भी उठाते हैं। श्याम बरन बर्मा, रामअवतार गिरी, ओम प्रकाश सैनी, राम ललित आदि लोगों सफाईकर्मी के कार्यो की जांच कर कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से कर रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने