थाना मुरसान पुलिस द्वारा 24घंटे के अन्दर मोटरसाइकिल लूट की घटना का किया पर्दाफॉस

थाना मुरसान पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटे के अऩ्दर मोटरसाइकिल लूट की घटना का सफल अनावरण घटना में शामिल 02 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूटी हुई एक मोटरसाइकिल, अवैध असलाह-कारतूस बरामद अपराध का अन्त संवाददाता राहुल दीक्षित हाथरस। अवगत कराना है कि दिनांक 26.05.2023 को वादी गोपाल पुत्र रूपकिशोर निवासी कस्बा व थाना मुरसान जनपद हाथरस द्वारा थाना मुरसान पर सूचना दी कि वह दिनांक 23.05.2023 को दोपहर के समय ग्राम जवाहर से अपने घर के लिए अपनी मोटरसाइकिल नं0-UP86Z 6452(टीवीएस स्पोर्ट, रंग लाल) से वापस आ रहे थे, तभी ग्राम नगला हेमा के कच्चे रास्ते पर खेतों के नजदीक अज्ञात नकाबपोश बदमाशो द्वारा उनके साथ मोटरसाइकिल लूट की घटना कारित की गई थी । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष मुरसान को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस द्वारा धरातलीय साक्ष्य व मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के अऩ्दर मोटरसाइकिल लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 02 शातिर लुटेरों अभिषेक पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी अघौता थाना इगलास जनपद अलीगढ़, दीपक पुत्र गोपाल ठैनुआ उर्फ श्रीपाल निवासी लखुटिया थाना इगलास जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से लूटी हुई एक मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट नं0-UP86Z6452, 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं दो मोबाईल फोन बरामद हुए है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम थानाध्यक्ष योगेश सिंह थाना मुरसान, उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना मुरसान, उ0न0 अमर सिंह थाना मुरसान, का0 सौरभ थाना मुरसान, का0 आशुतोष थाना मुरसान, का0 प्रिंस थाना मुरसान, का0 राहुल तोमर थाना मुरसान ,का0 हेमंत थाना मुरसान थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने