अपराध का अन्त संवाददाता
पुरानी पेंशन बहाली मंच के नेतृत्व में पेंशन रथ का आगमन जनपद सिद्धार्थनगर में हुआ जिसका स्वागत राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के अगुवाई में जनपद के सैकड़ों की संख्या में दो पहिया एवम चार पहिया वाहनों के काफिले के रूप में धानी से लोहिया कला भवन तक हुआ
कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को अपना अधिकार बताने के साथ साथ इसे मतदान के समय ध्यान में रख कर मत देने का आह्वाहन किया
मान की सरकार बार-बार पेंशन को जनता पर बोझ बता कर नहीं देने की बात कर रही है वही एक सांसद और विधायक को अलग-अलग और कई बार पेंशन दे रही है क्या यह जनता पर पड़ने वाला व्यक्ति बोझ नहीं है
राजनेता किसी भी प्रकार की नौकरी नहीं करते वह सेवा का व्रत लेकर राजनीति में आते हैं लेकिन जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद उनको बार-बार पेंशन और अन्य सुविधाएं देकर सरकार लगातार राज कोष पर खर्च बढ़ती है लेकिन कर्मचारी के वर्षो की सेवा के बाद भी पेंशन न देकर कहां का न्याय कर रही है
प्रकार की पेंशन ना देने की नीति तो एक शुरुआत है सरकार तो हर तरीके से सरकारी सेवा को समाप्त कर इसका प्राइवेटाइजेशन करने में लगी हुई जो लोकतंत्र के लिए एक खतरा है
जिसमे
Dr नरेश कुमार कार्यवाहक प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश,
राकेश चौधरी प्रदेश महामंत्री पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश,
नरेश कौशिक प्रदेश महामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ,
ई राजेश श्रीवास्तव मंडल मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
उपस्थित रहे
सभा के अंत में रथ को वाहनों के काफिले के साथ लोहिया कला भवन से संत कबीर नगर बॉर्डर पर छोड़ा गया
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अनिल सिंह तथा संचालन मंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने किया , इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष आशुतोष यादव मंत्री अभिनव ओझा, महेश्वर पांडे, कमलेश यादव,परमात्मा यादव, अजय गुप्ता , प्रेम सागर चौधरी, ओमकार नाथ,वीरेंद्र नाथ, मूलचंद अश्वनी कर पाठक, जगनारायण,अध्यक्ष देवेंद्र यादव, कलीमुल्लाह, इत्यादि उपस्थित रहे
पुरानी पेंशन बहाली मंच के नेतृत्व में पेंशन रथ के आगमन पर उसका सीमा पर अतिथियों का भव्य रूप हुआ स्वागत अभिनंदन अनिल सिंह
byमनोज कुमार संपादक
-
0

