नौगढ़ ब्लाक के सभागार में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवम प्रदेश स्तर के प्रतिभावान खिलाडियों को का सम्मान समारोह आयोजित हुई सांसद जगदंबिका पाल और अध्यक्ष गोविन्द माधव एवम संजय राय रहे मौजूद डा अरूण प्रजापति

अपराध का अन्त संवाददाता
भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर जनपद सिद्धार्थनगर में माननीय सांसद जगदंबिका पाल जी के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान समारोह विकासखंड नौगढ़ के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के दुर्गा राय,चेयरमैन नगरपालिका परिषद सिद्धार्थ नगर गोविंद माधव, जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, भाजपा नेता उमेश पांडे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष एवं सांसद खेल महाकुंभ आयोजन समिति के सचिव अरुण कुमार प्रजापति ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ में विकासखंड नौगढ़ के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि संजीव राय एवं कार्यक्रम के संयोजक मा सांसद जगदंबिका पाल सहित विशिष्ट अतिथि चेयरमैन गोविंद माधव जिला संयोजक कन्हैया पासवान को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विकासखंड नौगढ़ के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को को सम्मानित किया गया जिसमें ताइक्वांडो खेल से कोच विद्यासागर साहनी अमन द्विवेदी के नेतृत्व में ताइक्वांडो के खिलाड़ियों, नवनिर्वाचित सभासद फुटबॉल के टीम के कप्तान मनोज सिंह के नेतृत्व में फुटबॉल के खिलाड़ियों, जिला ग्राम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में खो-खो के बालिका खिलाड़ियों, लक्ष्मी कांत पांडे जी के नेतृत्व में स्विमिंग के खिलाड़ियों एथलेटिक्स के खिलाड़ियों सहित विकासखंड नौगढ़ के अंतर्गत आने वाले खेल प्रशिक्षकों खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पाल, खेल प्रशिक्षक राम शंकर पांडे, संध्या कबीर, सरिता गौतम, सीमा द्विवेदी, माहेश्वरी पाठक, क्रीड़ा भारती के सह मंत्री अरुण कुमार त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा,नवनियुक्त सभासद जहीर सिद्दीकी,राजाराम, संपूर्णानंद देवेंद्र कुमार राजेश श्रीवास्तव क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। विकास खंड नौगढ़ के अंतर्गत सांसद खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले 130 खिलाड़ियों को सांसद जगदंबिका पाल एवं मुख्य अतिथि संजीव राय के हाथों प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत की तरफ से प्रांत अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति एवं प्रांत सह मंत्री अरुण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्र से आए क्रीड़ा भारती के पत्रक का विमोचन भी किया गया तथा सभी अतिथियों को कैप बनाकर क्रीड़ा भारती की सदस्यता भी दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वह कहते संजीव राय ने कहा कि क्रीड़ा भारती एवं सांसद खेल महाकुंभ आयोजन समिति के संयुक्त प्रयास से सांसद जगदंबिका पाल ने खिलाड़ियों को एक नया आयाम दिया है तथा उनके मान सम्मान तथा उनके खेल क्षेत्र में एक नया प्लेटफार्म देने का कार्य किया है। सांसद जगदंबिका पाल ने सांसद खेल महाकुंभ एवं क्रीड़ा भारती के माध्यम से लगभग जनपद के 10000 खिलाड़ियों को जोड़कर मैं सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खेल के साथ-साथ राष्ट्र के निर्माण में भूमिका निभाने का अनुरोध किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक सांसद जगदंबिका पाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया साथ ही साथ सांसद खेल महाकुंभ से जुड़े हुए खिलाड़ियों को आगे खेलने के लिए कोष बनाने का भी वादा किया। अंत में विकासखंड नौगढ़ के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने