श्वेता तिवारी कि जीत ट्रिपल इंजन सरकार हाथरस के लिए ऐतिहासिक जीत है रेखा राना

श्वेता चौधरी कि जीत ट्रिपल इंजन सरकार हाथरस के लिए ऐतिहासिक जीत है: रेखा राना अपराध का अन्त संवाददाता
हाथरस। नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर महिला एवं बाल कल्याण संगठन की जिला अध्यक्ष रेखा राना अपने आवास नगला बैरु सादाबाद पर हाथरस नगर पालिका प्रत्याशी श्वेता चौधरी की एतिहासिक जीत पर मिठाई वितरण कर धूमधाम के साथ सभी पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों क्षेत्रीय जनता को जीत की शुभकामनाएं दी। महिला एवं बाल कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष रेखा राना ने कहा की यह जीत केंद्र में मोदी सरकार के द्वारा गरीबों के लिए किए गए ऐतिहासिक निर्णय की जीत है। उत्तर प्रदेश में महंत योगी आदित्यनाथ के प्रकाश की जीत में योगी जी के परीक्षण की जीत है जनता के विश्वास की जीत है हाथरस की नगर पालिका प्रत्याशी श्रीमती श्वेता चौधरी ऐतिहासिक जीत भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता की जीत है। सर्व समाज की जीत है सर्व समाज नगर पालिका प्रत्याशी श्वेता चौधरी को जिताने के लिए 11 तारीख को भारी तादाद में बोट दिया आज उनके आशीर्वाद से श्वेता चौधरी की जीत हुई है। इस मौके पर विनय दुबे, सपना बघेल, रमाकांत भदोरिया, मनीष, प्रदीप भदोरिया, विक्रम भदोरिया, छोटू भदोरिया, नीरज राजपूत मनोज, विजय राना, गुलाब श्री, राजू ठाकुर, संतोष कुमार, श्रीमती मनोज आदि सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने