" खाकी वर्दी ख़ाक, दलित पीड़ित के नहीं साथ!"
हाथरस संवाददाता प्रमोद मढ़ाका
दिनांक:12 मई 2023(हाथरस)-
जनपद हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र गांव सलेमपुर के दबंगों लोगों ने दलित युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट ।
पीड़ित परिवार ने बताया कि विगत गुरूवार को दलित युवक शिवदीप गांव मे ही शादी समारोह में मौजुद था। रात्रि लगभग बारह बजे गांव का ही दबंग यूवक प्रियंस शिवदीप के पास आकर किसी बहाने समारोह से कुछ दूर ले गए । जहां पहले से ही गांव के ही दबंग लोग सपाला, चितर ,नरेश चार पांच लोग घात लगाएं बैठे थे ।
पीड़ित परिवार ने बताया कि जैसे ही शिवदीप वहां पंहुचा उक्त दबंग लोगों ने गंदी - गंदी, गाली- ग्लोच करते हुए लाठी- डंडों से ताबड़तोड़ बेहरेमी से मारपीट की ।
दलित युवक की चीख - पुकार सुन मौहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी लात - घुसो से जमकर मारपीट की।
गौरतलब है कि पीड़ित परिवार ने उक्त दबंग लोगों के खिलाफ़ नामजद तहरीर थाना सादाबाद मे दी । लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित परिवार थाने के चक्कर लगा लगा कर न्याय की भीख मांग रहा है। खाकी वर्दी के कान पर जूं रेगने का नाम तक नहीं ले रही।
रिपोर्टर:
खाकी वर्दी खाक, दलित पीड़ित के नही साथ
byमनोज कुमार संपादक
-
0
