20 साल से कब्जाई जमीन को प्रभारी अधिकारी ने कराया मुक्त
अपराध का अन्त संवाददाता
हाथरस। सरस्वती विद्या मंदिर हाथरस के प्रबंधक मनोज कुमार अग्निहोत्री के भाई अमरनाथ नियुक्ति द्वारा तीन अन्य अपने साथियों सहित कोतवाली चदपा क्षेत्र के गांव पेकवाड़ा स्थित चिरंजीलाल कन्या पाठशाला की भूमि पर लगभग 20 साल से अवैध व अनैतिक तरीके से फर्जी ट्रस्ट बनाकर कमाई कर गवन किया जा रहा था।जिसकी जांच प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट हादसा द्वारा की गई तो जांच में सारे तथ्य सही पाए गए। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ने आज दिन सोमवार को गांव में पहुंचकर सार्वजनिक भूमि का बोर्ड लगवा दिया गया। और यह भूमि सरकारी भूमि हो गई है इस भूमि को सरकार द्वारा कुर्क कर लिया गया है। मौके पर उपस्थित ग्राम वासियों ने बताया कि जल्द ही एक प्रार्थना पत्र सभी ग्रामवासी इकट्ठा होकर जिला अधिकारी महोदय को देंगे जिससे इस जमीन पर जल्द से जल्द गौशाला का निर्माण कराया जाए और गवर्नर के आरोपियों पर पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाए।
20वर्ष से कब्जाई जमीन को प्रभारी आधिकारी ने अवैध जमीन को कराया मुक्त
byमनोज कुमार संपादक
-
0
