झारखंड और बिहार की भांति चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले अध्यक्ष आलोक कुमार

जगदीश कुमार की खास रिपोर्ट सिद्धार्थनगर। उप्रचौकीदार संघ ने बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेटपरिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि राज्य विधि आयोग की सिफारिशें लागू की जाए और बिहार-झारखंड की तरह उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।कहा कि ब्रिटिश काल सेचौकीदार गांव की सुरक्षा करते आ रहे हैं। आजादी के इतने वर्षों बाद भी उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है।पुलिस रेगुलेशन में चौकीदार कोग्राम पुलिस कहा गया लेकिन उन्हें। केवल मानदेय ही दिया जा रहा है।इस दौरान लक्ष्मी नारायण पांडेय,बालमुकुंद,अंजेश्वर, अनिलमौर्या, अजय चौरसिया, रामानंदमौर्या, संतोष पांडेय,लवकुशयादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने