देश के प्राकृतिक सौन्दर्य का वर्णन वेद और पुराण में भी किया गया है

अपराध का अन्त संवाददाता सिद्धार्थनगर- हमारे देश के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन वेद पुराणों में भी किया गया है। गंगा व उसकी सहायक नदियां आदिकाल से ही पूज्यनीय व वंदनीय रही हैं। हम सभी को नदियों को प्रदूषित होने से बचाने का वैज्ञानिक प्रयास करना चाहिए। उक्त विचार जिला गंगा समिति, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में रानी मोहभक्त राजे लक्ष्मी स्नान घाट बासी के तट पर आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्री जय प्रताप सिंह, पूर्व कैविनेट मंत्री व माननीय विधायक , बांसी ने संबोधित किया ।उन्होंने उक्त अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों तथा स्कूली बच्चों तथा सामान्य जनमानस को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाया व स्कूली बच्चों को पुरस्कृत भी किया।।माननीय विधायक बांसी व उपस्थित अधिकारियों तथा समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए श्री चंदेश्वर सिंह , प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग ,सिद्धार्थनगर ने कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है ,इसके संरक्षण ,संवर्धन व विकास हेतु हम सभी को कृतसकल्पित होना चाहिए। नदियों में अपशिष्ट पदार्थों को नहीं फेंकना चाहिए ।पर्यावरण संरक्षण तथा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नदियों की स्वच्छता पर बल देना होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक बांसी ,प्रभागीय निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांसी, उपप्रभागीय वनाधिकारी,पूर्व प्राचार्य प्रो.के.पी.त्रिपाठी,प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र धर द्विवेदी ,जे आर एफ हिमाचल समेत तमाम लोगों तथा स्कूली बच्चों व नागरिकों ने राप्ती नदी तट पर दीपदान व आरती किया । उक्त अवसर पर राप्ती नदी तट की साफ-सफाई व स्कूली बच्चों के सहयोग से जागरूकता रैली, प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। कार्यक्रम में श्री बीके अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम ,श्री विन्ध्याचल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांसी ,नायब तहसीलदार ,श्री शरद कुमार श्रीवास्तव उपप्रभागीय वनाधिकारी डुमरियागंज/ सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर ,कवि डॉ ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक ,श्री राणा प्रताप सिंह सदस्य जिला गंगा समिति ,श्री देवेंद्र धर द्विवेदी प्रधानाचार्य न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बासी व नगरपालिका के समस्त स्टाफ ,गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे तथा क्षेत्रीय वनाधिकारीगण श्री गर्जन राम नौगढ़ ,श्री अजय शंकर शुक्ला डुमरियागंज ,श्री सुभाष चंद्र त्रिपाठी खेसरहा ,श्री अवधेश कुमार इटवा व उनके स्टॉफ उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने