मोहना थाना क्षेत्र गुरौलिया

थाना मोहना छेत्र के गुरौलियां में मारपीट के मामले में एक महिला की मौत । अपराध का अन्त संवाददाता दो पक्षों मे मामूली विवाद बना जानी दुश्मन,कुछ लोग घायल तो वहीं एक महिला की चली गई जान सिद्धार्थनगर जिले के मोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्डपुर के गुरौलिया गाँव का मामला,आपसी रंजिश में अधेड़ महिला की मौत,पुलिसिया इकबाल दाव पर। जिले के मोहना थाना क्षेत्र के गुरौलिया गांव में घर बटवारे के विवाद में एक महिला की मौत दो घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार गुरौलिया गांव निवासी रामदेव के चार भाई सहदेव, जगपत,विजय है। सहदेव और विजय की कोई संतान नहीं है।उनका पुराना घर सहदेव के नाम से है।जिसमे सभी भाई परिवार सहित निवास करते हैं। प्यारी देवी पत्नी रामदेव की दो बहुएं उनके नए घर में रहती हैं।घर के बटवारे को लेकर बीती रात प्यारी देवी और सहदेव,जगपत और उनकी पत्नी बिंदु से मारपीट हो गई जिसमे प्यारी देवी घायल हो गई।घर वालो ने इलाज के लिए सीएचसी लोटन ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहा चिकित्सकों ने प्यारी देवी को मृत घोषित कर दिया।जबकि दूसरे पक्ष से सहदेव, जगपत, बिंदु देवी का इलाज सीएचसी लोटन में चल रहा था उनको माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।मामले में कई तरह के संदिग्ध कयास लगाए जा रहे हैं? क्या पहले पुलिस को थी इस घरेलू रंजिस की खबर या फिर उसे टाल मटोल कर शांत हुआ था मामला ऐसे कई संदेह जितनी मुँह उतनी बातें दबे जुबान चल रही है, मगर इस संबध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया गांव में मकान बटवारा को लेकर मारपीट में एक महिला की मौत हो गई है। मृतका प्यारी देवी की बंहु की तहरीर के आधार पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे सदर विधायक श्याम धनी राही पीड़ित परिवार को शासन और सरकार से मदद का दिलाया भरोसा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने