अपराध का अन्त तुलसियापुर।
जनपद के कई तहसीलों में बेसिक शिक्षा विभाग तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। विद्यालय के बच्चों अपनी हुनर दिखा रहे हैं लेकिन शोहरतगढ़ तहसील में तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन क्यों नहीं हुआ है जबकि 11 नवंबर से जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ तहसील किस मानक के अनुरूप बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए भेजेगा। गत चार नवंबर से पूर्व में निर्धारित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता को हमारे विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी और शोहरतगढ़ मेंअचानक एक ही दिन में समाप्त कर दिया गया। जिस कारण विभाग पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को विगत वर्षों की भांति शोहरतगढ़ व बढ़नी ब्लॉक में पुरस्कार नहीं बांटा गया है।
-एक तरफ केन्द्र व प्रदेश सरकार के खेलों इंडिया व फिट इंडिया जैसे खेलों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को लागू कर रही है, वहीं बेसिक शिक्षा विभाग सिद्धार्थनगर खेलों का आयोजन न कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की सोच को पलीता लगाने का काम कर रही है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग मेरे इन प्रश्नों का उत्तर दें
1-मौजूदा समय में जब लगभग सभी तहसीलों में बेसिक शिक्षा विभाग तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है, शोहरतगढ़ तहसील में तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन क्यों नहीं हो रहा है ?
2-11 नवंबर से जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ तहसील किस मानक के अनुरूप बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए भेजेगा,जबकि यहां तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई ही नहीं।
3- चार नवंबर से पूर्व में निर्धारित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता को हमारे विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी और शोहरतगढ़ में क्यों अचानक एक ही दिन में क्यो समाप्त कर दिया गया?
4-ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को विगत वर्षों की भांति शोहरतगढ़ व बढ़नी ब्लॉक में पुरस्कार क्यों नहीं बांटा गया।
5-एक तरफ केन्द्र व प्रदेश सरकार के खेलों इंडिया व फिट इंडिया जैसे खेलों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को लागू कर रही है, वहीं बेसिक शिक्षा विभाग सिद्धार्थनगर खेलों का आयोजन न कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की सोच को पलीता लगाने का काम कर रही है।