जिला स्टेडियम में 30वा जनपदीय बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह आयोजित हुई जिसमे मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल और विधायक श्याम धनी राही और डीएम संजीव रंजन और एसएपी अमित कुमार आनंद और सीडीओ जयेंद्र कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डे की अध्यक्षता मे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि और पद्दाधिकारी और तमाम मीडिया एवं पांचों तहसील के खंड शिक्षा अधिकारी के अलावा शिक्षा मित्र और शिक्षक और शिक्षिकाऐ भी छात्र और छात्राओं के हौसले बुलंद करने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अंतिम में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विजेता टीम को शुभ कामनाएं दी और आगे बढ़ते रहने की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डे ने कार्यक्रम का समापन किया। वही इटवा ब्लाक के ग्राम पंचायत पच मोहनी के प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र कुमार की उपस्थिति में जमीरउल्लाह छात्र ने 400मीटर की दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
30वा जनपदीय बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह में पच पेडवा के जमीरउल्लाह छात्र ने 400मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया धीरेन्द्र कुमार प्रधानाध्यापक
byमनोज कुमार संपादक
-
0
