दिनांक 10 नवंबर का महत्व गुजरात के प्रहलाद भाई चौहान ने बताया
सिद्धार्थ नगर संवाददाता
आज का दुनिया
के इतिहास में 10 नवंबर की तारीख पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। भारत में 10 नवंबर को ‘परिवहन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यूनेस्को इसी दिन को विज्ञान दिवस के रूप में मनाता है। 1990 में 10 नवंबर को ही चंद्रशेखर ने देश के आठवें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रदूषण के घटने-बढ़ने को लेकर चल रही तमाम चर्चा के बीच यह जान लेना दिलचस्प होगा कि भारत में 10 नवंबर को ‘परिवहन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। साथ ही यूनेस्को की ओर से इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने का चलन है। परिवहन दिवस के तौर पर इस दिन को मनाने की बात करें तो सड़क, रेल, वायु और जल परिवहन के विस्तार को जहां विकास से जोड़कर देखा जाता है, वहीं पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव भी किसी से छिपे नहीं हैं। आज दुनियाभर के वैज्ञानिक पर्यावरण को स्वच्छ और इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। एक अन्य वजह से भी 10 नवंबर के दिन का इतिहास में विशेष महत्व है। इसी दिन विश्व की पहली मोटरसाइकिल पेश की गई थी। 1990 में इसी दिन चंद्रशेखर भारत में आठवें प्रधानमंत्री बने थे। 10नवंबर के दिन की महत्व पूर्ण जानकारी गुजरात के प्रहलाद भाई चौहान ने दी है
