नगर निकायों में होगी भाजपा की सरकार - धर्मेंद्र सिंह
बर्डपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह जी के जनपद सिद्धार्थनगर प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष गोविंद माधव के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से उनका भव्य स्वागत किया। जनपद आगमन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मंडल क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय के अगुवाई तथा जिला मंत्री अजय उपाध्याय ने निर्देशन में मंगलवार की देर शाम मधुबनिया चौराहे पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया स्वागत के क्रम में जहां महिला मोर्चा की कार्यकर्त्रियों ने पुष्प वर्षा की वहीं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उन्हें साज दिया तो वहीं मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के भव्य स्वागत से वह बहुत ही अभिभूत नजर आए। स्वागत के दौरान उन्होंने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है यह स्वागत मेरा नहीं बल्कि उन सभी तपस्वी कार्यकर्ताओं का है, जिनके बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक की पार्टी बनी हुई है तथा इन्ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं बल पर आज केंद्र में तथा उत्तर प्रदेश में पुनः भारी बहुमत से परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनी है। जो प्रदेश में विकास के साथ ही सुरक्षा एवं न्यायप्रिय कानून व्यवस्था को लेकर कटिबद्ध है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की तर्ज पर आगामी निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने को लेकर सभी से अपील करते हुए कहा कि अंत्योदय के लक्ष्य तथा सबका साथ सबका विकास की संकल्पना को लेकर चलने वाली मोदी - योगी सरकार की विकासपरक योजनाएं के माध्यम से नगर निकायों में भी रहने वाले शोषित वंचित एवं अतिपिछड़े परिवार भी लाभान्वित हो सके इसको लेकर नगर पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्रों में भी भाजपा की सरकार बनाना होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक श्यामधनी राही समेत पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु आंसू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह,जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह, विनीत कमलापुरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा का भी भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंडल महामंत्री अभिषेक कसौधन, सुरेंद्र यादव सहित सत्यप्रकाश राही, मोहन चौधरी, मुरारी सिंह, प्रतिमा दुबे, विजय मोदनवाल, आलोक श्रीवास्तव, संतोष उपाध्याय, विवेक गोस्वामी, निशांत पाण्डेय, अनिरुद्ध विश्वकर्मा, सतीश जयसवाल, रामविलास मौर्या, रामकृपाल मिश्रा, राधे कृष्ण, पराग यादव, संजय मिश्रा, सीताराम, रामराज, राकेश तिवारी, अशर्फीलाल, पवन पाठक, अफजल हुसैन , सोनू गौड़, श्यामविहारी मिश्रा, आशीष मिश्रा, आशीष मिश्रा, राजकुमार चौधरी ,राजेंद्र विश्वकर्मा, रामशंकर, विनय कुमार, आनंद श्रीवास्तव, विजय जयसवाल, रजत तिवारी, गणेश लोधी, रवि पाण्डेय, परशुराम साहनी, प्रवेश शुक्ला, उमेश यादव ,अनीता शर्मा, विंध्यवासिनी, रेनू चौधरी, उर्मिला, पुनीता, निशा, ज्ञानमती, सुनीता दुबे आदि ने स्वागत किया। वहीं इसके पश्चात घोषवा, ब्लॉक तिराहा, बर्डपुर चौक, बर्डपुर, उमेश मार्केट के सामने, बैंक चौराहा, बुद्ध तिराहा, पेट्रोल पम्प चौक, मोहना चौराहा पर भी देर शाम तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया।