सिद्धार्थ नगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल द्वारा आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2018 बैच के ग्राम विकास अधिकारियों के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण करने पर परियोजना निदेशक महोदय श्रीमान नागेंद्र मोहनराम त्रिपाठी द्वारा जनपद के तिरालिस ग्राम विकास अधिकारियों का प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया परियोजना निदेशक महोदय ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों से ईमानदारी मेहनत तथा सभी कार्यों को समय अनुसार पूर्ण करने की निर्देश दिया तथा यह भी कहा कि भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम विकास अधिकारियों को पुनः सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम के अंत में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार जायसवाल द्वारा आभार ज्ञापित करते हुए सभी ग्राम विकास अधिकारियों से पूरी निष्ठा इमानदारी के साथ कार्य करने पर बल दिया तथा परियोजना निदेशक महोदय का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री श्री परमात्मा यादव द्वारा किया गया ।
