अंजुमन गुलजारे हुसैनी की जानिब से तरही शब्बेदारी का आयोजन


डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर


 डुमरियागंज के कस्बा हल्लौर अंजुमन गुलजारे हुसैनी की जानिब से तरही शब्बेदारी का आयोजन नई सड़क अनवर गंज हल्लौर में किया गया जिसमे सबसे पहले कलामे इलाही से शब्बेदारी का आगाज किया गया

उसके बाद मर्सिया शाहिद आलम और उनके हमनवा ने पढ़ा मजलिस को आली जनाब मौलाना अली अब्बास साहब जैनबी ने पढ़ा उन्होंने कहा मजलिस में आकर हमे दर्स लेना चाहिए कर्बला वालों के बताए हुए रास्ते पर चलना ही कामयाबी है हमेशा हक का साथ देना चाहिए जुल्म के खिलाफ रहना चाहिए मजलूमों की मदद पड़ोसियों का ख्याल रखना चाहिए हमे सोच समझ कर काम करना चाहिए। आखिर में मसायब बयान किया निजामत अफसर हल्लौरी ने किया 

मजलिस के बाद मेजबान अंजुमन से खुलूस हल्लौरी व सावन हल्लौरी ने मौहा पढ़ा जिसपर दस्ते ने मातम किया आखिर में वतन की दोनो अंजुमनों ने नौहा व मातम किया अंजुमन गुलजारे हुसैनी के तमाम मेंबरान सिक्रेट्री सदर व शमशाद हल्लौरी मेहदी हल्लौरी शबी मास्टर शमीम अहमद फलक हल्लौरी आले रजा मोजिज हल्लौरी मुराद जानू सनी शुएब आमिर रिजवी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने