डुमरियानगंज ब्लाक में गांधी जयंती वा लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन



ब्लाक डुमरिया गंज में दिव्यांगो को ट्राई साइकल  वितरण किया गया

डुमरिया गंज सिद्धार्थ नगर

 दोअक्टूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 

सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में  सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया इस शुभ अवसर पर डुमरियागंज ब्लॉक प्रांगण में आयोजित  कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतो को मूल जीवन में अमल करने की बात कही।

सांसद जगदंबिका पाल द्वारा कार्यक्रम के उपरांत दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल भी वितरित किया गया, ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर दिखी खुशी।

इस अवसर पर सुनील पाठक, उमाशंकर श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश 1श्रीवास्तव, राम आशीष पाठक, दया शंकर, पिंटू बाबा, राकेश पांडेय, कसीम रिजवी, कमलेश चौरसिया, मोनी पांडे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने