नीरज के पवन कलेक्टर से बनेंगे शिक्षक निर्धन प्रतिभाओं को करवाएंगे विषय अध्यापन



अपराध का अंत / भैरु सिंह राठौड

*राजस्थान* प्रदेश भर में राजीव गांधी वेलफेयर सोसाइटी एक पहल द्वारा आईएएस और आरएएस की निशुल्क कक्षाओं का अक्टूबर महीने से प्रसारण प्रारंभ होने जा रहा है इसका उद्देश्य कोचिंग इंडस्ट्री की लगातार बढ़ती फीस, बढ़ती महंगाई, युवाओं पर पड़ते सफलता के दबाव और ग्रामीण क्षेत्र की निर्धन प्रतिभाओं के आईएएस और आर एस बनने के सपने को पूरा करना और महिलाओं के उच्च अधिकारी बनने के अवसरों कि उपलब्ध करवाना है सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान संपादक भैरु सिंह राठौड़ को बताया कि जिस उम्र अवस्था में एक बेटी अपने पिता से आईएएस बनने के लिए तैयारी करने के लिए कहती है उस उम्र में पिता चाहता है कि वह जीवन की जमा की गई पूंजी से उसकी शादी में दहेज में लगा दे ताकि उसे एक अच्छा वह मिल जाए तैयारी और शादी के दहेज में से पिता हर बार दहेज को ही चुनता है जिससे न जाने कितनी ही महिलाओं के आईएएस बनने का सपना टूट जाता है अब इस सपने के बीच फीस नहीं आएगी। देव अमित सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नीरज के पवन संभाग आयुक्त बीकानेर स्वयं आईएएस के प्रति योगियों के लिए भूगोल विषय और मनोविज्ञान से संबंधित कक्षाओं का अध्यापन कार्य करवाएंगे जिसका प्रसारण प्रदेश के विद्यालयों महाविद्यालयों आवासीय विद्यालय और विश्वविद्यालयों में किया जाएगा कक्षाएं नियमित रहेंगी आईएएस ऑफिसर की कक्षाओं को शनिवार और रविवार को वीकेंड रखा गया है। सीनियर आईएएस नीरज के पवन हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं पिछले बार वह जब सुर्खियों में आए थे सड़क हादसे में एक व्यक्ति को अपनी गाड़ी से हॉस्पिटल पहुंचाया था इस बार कलेक्टर से शिक्षक प्रदेश भर में वह एक नई मिसाल देंगे कलेक्टर के रूप में तो वह प्रदेशभर मैं अपना प्रभाव दिखा चुके हैं अब देखना यही है कि छात्र एवं छात्राओं पर उनके इस अंदाज का क्या प्रभाव पड़ता है। जब हमने इस संस्थान के बारे में देव अमित सिंह से जाना तो उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों से हम लगातार निशुल्क आईएएस और आर एस की कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं इस संस्था के प्रदेश में स्थापित होने और इस स्तर पर पहुंचने के पीछे सबसे बड़ा योगदान सीनियर आईएएस नीरज के पवन सर का है जिनकी वजह से मैं आज यहां तक पहुंचा हूं मैं उनका हमेशा ऋणी रहूंगा और हमेशा उनके बताए मार्ग पर चलता रहूंगा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने