हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का था अलीगढ़ से लगाव आलीवुड वा बालीवुड कलाकारों ने जताया शोक


राजू श्रीवास्तव हास्य कलाकार


अलीगढ़ संवाददाता   

 टीवी जगत के अलावा लॉफ्टर शो के द्वारा अपनी अलग पहचान रखने बाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव उर्फ गजोधर भैया के निधन पर ऑलिवुड (अलीगढ़ सिने व टीवी जगत)ने गहरा शोक व्यक्त कर कहा है कि उनका अलीगढ़ से लगाव रहा था।

👉अलीगढ़ की नुमाइश में भी 2 बार आए थे राजू श्रीवास्तव... फ़िल्म निर्माता व ऑलिवुड फ़िल्म फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज धीरज ने बताया कि अलीगढ़ नुमाइश में लाफ्टर किंग राजू श्रीवास्तव दो बार दर्शकों को ठहाके लगवा चुके थे, वे यहां 2011व 2014 की नुमाईश में आमंत्रित किये गए थे, तभी राजू श्रीवास्तव का अलीगढ़ नुमाइश में आना हुआ था, इसके अलावा वो एक बार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में चित्रगुप्त सम्मेलन में आये थे । पंकज धीरज ने बताया कि उत्तर प्रदेश फ़िल्म विकास निगम के अध्यक्ष व लॉफ्टर किंग राजू श्रीवास्तव से उनकी आखिरी मुलाकात लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी में फ़िल्म निर्माण व विकास पर चर्चा के दौरान हुई थी । जिस पर उन्होंने सरकार द्वारा इस ओर किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने