अक्टूबर माह से आईएएस और आर ए एस की का कक्षाओ का निःशुल्क प्रसारण होगा देव अमित सिंह



अपराध का अंत / भैरु सिंह राठौड़ 

राजस्थान    एक इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ अक्टूबर माह से किया जाएगा इस कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के विद्यालयों महाविद्यालयों आवासीय विद्यालय और विश्वविद्यालयों में राजीव गांधी वेलफेयर सोसाइटी एक पहल द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से आईएएस और आर ए एस के साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए पाठ्यक्रम सीईटी की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा जिसमें प्रवेश को लेकर कोई विशेष मापदंड नहीं है केवल संस्थान की ओर से यह कार्यक्रम उन सभी प्रतिभाओं के लिए है जिनके पास उच्च स्तर पर तैयारी करने के लिए पैसे नहीं होते हैं इस कार्यक्रम के तहत किसी तरीके का कोई भेदभाव नहीं रखा गया है किसी भी वर्ग समुदाय या अकैडमी अंक निर्धारण का मापदंड भी नहीं रखा गया है इसमें सभी छात्र एवं छात्राओं को समान रूप से अध्ययन के अवसर मिलेंगे। राजीव गांधी वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव अमित सिंह ने बताया कि आईएएस और आईपीएस की निशुल्क कक्षाओं को 2 पार्ट में विभाजित करके संचालित किया गया है इसमें सोमवार से शुक्रवार तक नियमित कक्षाएं प्रोजेक्टर के माध्यम से रहेंगी और शनिवार और रविवार के दिन वीकेंड कक्षाएं रहेंगे इसमें जो भी लोग कहीं रोजगार करते हैं शनिवार और रविवार के दिन अध्ययन कर पाएंगे। साथ ही अध्यक्ष महोदय ने बताया कि नियमित अध्यापन के लिए दिल्ली कोलकाता पुणे बंगलुरु और जयपुर से विषय विशेषज्ञ और अनुभवी शिक्षकों के साथ लगभग 80 से अधिक आईएएस आईपीएस और आर ए एस पदाधिकारी इन निर्धन प्रतिभाओं को अध्यापन का कार्य करेंगे।आईएएस आई पी एस आर ए एस अन्य ऑफिसर के विषय और टॉपिक की सूची साथ ही समय सारणी अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में सार्वजनिक की जाएगी। वर्तमान में विद्यालयों महाविद्यालयों आवासीय विद्यालय और विश्वविद्यालयों में प्रसारण की तैयारियों को लेकर काम चल रहा है ताकि अक्टूबर माह में प्रसारण प्रारंभ किया जा सके। राजस्थान में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं पहल इंडिया कार्यक्रम को अपने-अपने जिले में सफल संचालन हेतु आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं जिनमें जालौर से प्लान संस्थान और जयपुर से संपूर्ण फाउंडेशन निरंतर कार्यरत हैं।इसमें चिकित्सकीय क्षेत्र से जुड़ी संस्थाएं जैसे गौरी हॉस्पिटल जयपुर के संचालक डॉ हिमांशु माथुर भी इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं और घर-घर तक निशुल्क शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।राजीव गांधी वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव अमित सिंह ने प्रदेश के निर्धन प्रतिभाओं और युवाओं से अपील की है कि सरकारी नौकरी की तैयारी के नाम पर व्यर्थ पैसा ना बहाएं अपने गांव शहर और जिले में एक पहल इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दें ताकि भविष्य में कोई परिवार बर्बाद ना हो

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने