सिद्धार्थ नगर संवाददाता
सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन, अखिलेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में और तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्दार्थनगर, उप निरीक्षक शशांक सिंह चौकी प्रभारी जेल रोड उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौकी प्रभारी पुरानी नौगढ़ उप निरीक्षक चंदन थाना सिद्धार्थ नगर जनपद सिद्धार्थनगर व बीट पुलिस अधिकारियों के द्वारा आज शांति व्यवस्था व आगामी त्योंहार के दृष्टिगत ग्राम सभा देवलहवा ग्रांट में चौपाल लगाया गया, जिसमें ग्राम प्रधान, रिटायर्ड/कार्यरत फौजी, पुलिस कर्मी, चौकीदार शिक्षक,आशा, व अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। गोष्ठी में पुलिस एवम् जनता के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने तथा 112 पुलिस सहायता,108 महिला हेल्प लाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन आदि के बारे मे जानकारी दी गई व साइबर अपराध के बारे मे जागरुक/सतर्क किया गया मौक पर प्रधान मोः रफीक वीडीसी सदस्य दयांशंकर लोधी अकबाल हुसेन शमीम खाँ बब्बर समेत भारी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।