जनपद सिद्धार्थनगर के नौगढ़ नगर पंचायत का छेत्र पाच साल बीत गया व्यवस्था जस का तस रहा

सिद्धार्थनगर संवाददाता

सिद्धार्थनगर- जब से भाजपा की सरकार बनी तब से केवल यही दावा करती रही कि विकास बहुत हो रहा है लेकिन सरकार के दावे केवल कागजो में ही पूरे होते रहे धरातल की हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है जिसका जीता जागता प्रमाण नौगढ़ का नगर पंचायत खुद अपनी कार्यशैली को बयान कर रहा है कि पिछले पांच सालों में कितना विकास किया एक हल्की सी बारिश को झेलने की शक्ति नगर पंचायत की नालियों में नही है नगर पंचायत में विकास के नाम पर केवल पार्क, बारात घर, जैसी कार्यो पर ही ध्यान दिया गया लेकिन नगर पंचायत के अधिकांश मोहल्ले, और कालोनियों में न तो सड़के सही है और न ही पानी निकासी के लिए नाली ही है जिससे मोहल्लों में पानी भरने से लोगो को पानी मे घुस कर आना पड़ रहा है ऐसा ही हाल नगर पंचायत के मोहल्ला, शेख नगर, रेहरा, बेलसड, सरोजनीनगर और नौगढ़ उसका मार्ग पर बने कई सरकारी विभाग भी नाली न होने से जल भराव का शिकार है नगर पंचायत में कालोनी तो बन गई लेकिन सड़क और नाली आज तक बनाने में नगर पंचायत लाचार रहा यहाँ रहने वाले लोग अपने सुविधा के लिए नाली सड़क बनवा रहे है कही कही का हाल तो ये है कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर खानापूर्ति के लिए नाली बना दिया गया लेकिन पानी कालोनियों में भरा हुआ है और लोग पानी मे घुस कर आने जाने को मजबूर है लेकिन नगर पंचायत अपनी आंख और कान बंद कर बैठा है शेखनगर और अन्य जगहों के लोगो ने इसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल को दी मौके पर पहुँच कर नगर पंचायत अध्यक्ष ने जल जमाव को देखा और अपनी आंखें बंद कर आराम फरमाने में लगे है आम जनता को हो रही इस समस्या का समाधान जिला प्रशासन के पास भी नही है लोगो की परेशानी को देखकर शासन की शिथिल कार्यशैली पर सवाल उठाना वाजिब है कि पिछले पांच सालों में जिले ने कितना विकास किया ये प्रश्न का विषय है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने