सिद्धार्थ नगर संवाददाता
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सेवा पखवाड़ा सप्ताह मनाया जा रहा है उसी के क्रम में भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर द्वारा 17 सितंबर को रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित एक गोष्ठी का आयोजन मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया गया जिस के मुख्य अतिथि डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद माननीय जगदंबिका पाल जी रहे आदरणीय सांसद जी ने रक्तदान को दान न कहते हुए जीवन दान देने जैसे अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का मन मोह लिया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया
गोष्ठी में जिलाधिकारी महोदय तथा मुख्य चिकित्साधिकारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एके झा जी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी आदरणीय रामजीयावन मौर्या जी पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीय रामकुमार कुंवर जी कपिलवस्तु के विधायक आदरणीय श्याम धनी राही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय राजेंद्र पांडेय जी जिला महामंत्री आदरणीय विजय कांत चतुर्वेदी जी आदरणीय विपिन सिंह जी आदरणीय कन्हैया पासवान जी जिला मंत्री पत्ते बहादुर सिंह जी अजय उपाध्याय जी नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान जी नगर महामंत्री राजेश जायसवाल नौगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा जी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा गंगा मिश्रा तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष आदरणीय दीपक मौर्य जी ने किया।
गोष्ठी के बाद माननीय सांसद जी कपिलवस्तु के विधायक आदरणीय श्याम धनी राही जी आदरणीय जिलाधिकारी महोदय सभी के द्वारा विकास भवन में आयोजित मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया उसके बाद जिला अस्पताल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था रक्तदान शिविर में माननीय जगदंबिका पालजी बांसी के लोकप्रिय विधायक राजा जय प्रताप सिंह जी कपिलवस्तु के विधायक आदरणीय श्याम धनी राही जी जिला प्रभारी आदरणीय
रामजीयावन मौर्या जी पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय लालजी त्रिपाठीजी दिलीप चतुर्वेदी जी अखंड प्रताप सिंह जी तथा युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता गण जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा जी जिले के सभी वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। तथा जन शिक्षण संस्थान द्वारा मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद डुमरियागंज आदरणीय जगदंबिका पाल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।