सिद्धार्थ नगर के अटेवा पेंशन बचाओ मंच जोगिया ब्लाक स्तरीय बैठक एवं पुर्नगठन किया गया

 


जोगिया संवाददाता

बीआरसी जोगिया के परिसर में अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच जोगिया सिद्धार्थनगर की पुरानी पेंशन आंदोलन को मजबूत एवं सफल बनाने हेतु विचार विमर्श एवं जोगिया ब्लाक कार्यकारिणी के पुनर्गठन हेतु एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि-प्रांतीय संयुक्त मंत्री -जनार्दन शुक्ला, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष- बलवंत चौधरी, प्रदेश आईटी सेल सह प्रभारी -वीरेंद्र कुमार, अटेवा सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष -बृजेश द्विवेदी, महामंत्री -संजय कर पाठक ,जिला कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण चौधरी ,जिला प्रवक्ता -आनंद कुमार शुक्ला, संगठन मंत्री - दधीचि कुमार, जिला मंत्री शोभनाथ गुप्ता,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी जी, जिला संयोजिका कल्पना जी और जिला सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयुक्त मंत्री श्री जनार्दन शुक्ल ने कहा -पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन में अटेवा की पृष्ठभूमि किस प्रकार रखी गई और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की।इसके साथ साथ आश्वाशन भी दिया कि वह दिन जल्दी ही आएगा जब हम पुरानी पेंशन से आच्छादित होंगे।

 *जिला अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता एवं सहयोग के लिए सभी शिक्षक कर्मचारी साथियों का आह्वान किया* ।जिला प्रवक्ता- आनन्द कुमार शुक्ल ने जोगिया ब्लाक के सभी शिक्षक/ कर्मचारी साथियों को अटेवा के साथ मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया। जिला महामंत्री संजय कर पाठक जी ने सभागार में उपस्थित समस्त जनों को मार्गदर्शन एवम मंच संचालन किया।

बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी जोगिया का पुनर्गठन किया गया, जिसमें *उत्कर्ष श्रीवास्तव को ब्लाक अध्यक्ष , लाल जी पाण्डेय जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष पाण्डेय ब्लॉक महामंत्री, अनंतदीप यादव ब्लॉक कोषाध्याक्ष, विजय कुमार जी,मो ० अब्दुर्रहमान,पवन कुमार जायसवाल, रवि शंकर यादव, शिव कुमार मिश्र को उपाध्यक्ष, अभिषेक त्रिपाठी को संगठन मंत्री, चौधरी घनश्याम जी को प्रवक्ता,मनोज यादव जी को संयुक्त मंत्री,अरुण कुमार, अभिनेष कुमार, जितेन्द्र कुमार चौधरी, नरेन्द्र कुमार को सह संगठन मंत्री, नदीम अहमद जी को व्यस्थापक पदों पर मनोनीत किया गया।*

महिला संवर्ग में *समीक्षा त्रिपाठी को ब्लाक अध्यक्ष, राजबाला सिंह जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरिता पाण्डेय को महामंत्री, हिमांशी शुक्ला, अंजली गुप्ता जी को उपाध्यक्ष, निधि त्रिपाठी, लक्ष्मी सिंह और सोनाली जी को सह संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया

बैठक में सर्वश्री मनीष कुमार दूबे ब्लॉक अध्यक्ष मिठवल, पंकज कुमार द्विवेदी, लक्ष्मी सिंह, सोनाली श्यामसुंदर मल्ल, दुर्गेश, अरुण लाल श्रीवास्तव, सोमनाथ पाण्डेय, जगदेव जी, रविशंकर मिश्र, सोमनाथ,रामचंद्र , रामप्रताप शर्मा,राम सेवक साहनी ,राजेश कुमार,सुरेंद्र कुमार, रामअचल,जय प्रकाश यादव,मनोज यादव सहित सैकड़ों शिक्षक कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने