अलीगढ़ में वारिश के कहर से पानी पानी हुआ स्मार्ट शहर जलभराव के बीच प्रशासनिक अधिकारी हुए सतर्क और शेल्टर होम बनाएं गाए



अलीगढ़ संवाददाता

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ स्मार्ट सिटी में पिछले 4 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश को लेकर जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को शहर का भ्रमण कर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त ने भारी बारिश के बीच शहर की सड़कों और रास्ते पर हो रहे जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर में बांटकर नगर निगम के कर्मचारियों को सड़कों पर उतार दिया है। इसके साथ ही उनके द्वारा मोबाइल यूनिट पंपिंग सेट वाले कर्मचारी भी जगह-जगह हो पर तैनात किए गए हैं। मोबाइल यूनिट पंपिंग सेट वाले कर्मचारियों को जलभराव के पानी से निजात दिलाने को लेकर सख्त निर्देश के साथ पानी की निकासी के लिए चेतावनी दी गई ओर मोबाइल पंपिंग सेट वाले कर्मचारी जगह-जगह हो रहे जलभराव को लेकर पानी की निकासी के लिए अपने अपने क्षेत्रों में जुट गए हैं। जबकि नगर आयुक्त ने मोबाइल पंपिंग सेट यूनिट के कर्मचारियों को उन जगहों पर जल्दी जलभराव की स्थिति से निबटने के निर्देश दिए हैं।जो जगह सबसे पहले उनकी प्राइटी एरिया हैं। इसके साथ ही उन्होंने जलभराव की स्थिति के बीच लोगों की जरूरत के लिए शेल्टर होम शिविर बनाए गए। जलभराव की स्थिति में शहर के लोग जरूरत पड़ने पर इन शेल्टर होम शिविर में आकर भी रुक सकते हैं।

वही स्मार्ट सिटी में पिछले 4 दिन से हो रही बारिश के बीच सड़कों पर जमा हुए जलभराव को लेकर नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त अमित आसेरी का कहना है कि देर रात से ही शहर के अंदर मूसलाधार बारिश हो रही है। पिछले 4 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश को लेकर जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट जारी किया गया ओर शहर में मूसलाधार बारिश को लेकर सभी अधिकारियों को सेक्टर में बांटकर अलग-अलग जगहों पर निरीक्षण कर भृमण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जलभराव के अलर्ट को लेकर दी गई वार्निंग के बीच उनके द्वारा भी सड़कों पर उतर कर निरीक्षण किया गया है।इसके साथ ही उनका कहना है कि नगर निगम की सभी टीमों को सड़कों पर हो रहे जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए उनके द्वारा सभी मोबाइल यूनिट पंपिंग सेट वाले कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि जो भी नगर निगम का मोबाइल यूनिट पंप सेट वाले जो कर्मचारी हैं वह किसी भी कीमत पर अनयूज़्ड ना रहे ओर कहीं ना कहीं जलभराव को डिप्लॉय करते रहे। इसके साथ ही उन्होंने उन जगहों पर जल्दी जलभराव की स्थिति से निबटने के निर्देश दिए गए जो जगह सबसे पहले उनकी प्राइटी एरिया हैं। ऐसी जगहों से तत्काल जलभराव की स्थिति से निबटना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उनके द्वारा जलभराव के बीच शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया गया। कहा कि अगले 24 घंटे तक जलभराव की स्थिति रह सकती है। इसके साथ ही कहा कि अगर शहर के लोगों को जलभराव की स्थिति से निजात नहीं मिलता है। तो ऐसे स्थिति में शहर के लोगों शेल्टर होम शिविर में आने के जरूरत पड़ती है तो ऐसे लोगों के लिए उनके द्वारा शेल्टर होम शिविर की व्यवस्थाएं उनके द्वारा दुरुस्त कराई जा रही हैं। जिसको देखते हुए जल्द ही उनके द्वारा इस शेल्टर होम को राहत शिविर में तब्दील कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने