अपनी मांगों को लेकर ज़िला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन छेत्र पंचायत सदस्यों ने किया



सिद्धार्थ नगर संवाददाता

जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में छेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह के संचालन में की गई जिसमे संघठन के उपाध्यक्ष संजय मिश्र संचालन कर रहे थे उन्होने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाना पड़ता है

उसके बाद जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने संबोधित किया और कहा कि अपने हक और सम्मान के लिए सभी को आगे आना पड़ेगा तब अपनी मांगे पूरी हो सकती हैं वही छेत्र पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि अपने लोगो को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे जागरुक कर आगे कदम उठाए जाएंगे

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज सभी को अपनी कार्य योजनाओ और अमृत सरोवर परियोजना एवम मनरेगा से संबंधित अधिकारियों को अपनी मांगे पूरी करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि जो हमारा सम्मान और कार्य का रूपरेखा का अंजाम तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा

जिसमे तमाम लोगों ने पिंटू सुर्यनारायण सिंह , रणजीत सिंह विष्णु प्रताप सिंह, मनबोध भवनाथ, सन्तोष कुमार, अनिल कुमार , राम कृष्ण पाल सिंह शहजाद, संजय मिश्र, धीरज सिंह, आदि लोग कार्यक्रम में शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने