सदर तहसीलदार के उपस्थित मे 30लाख की हुई नीलामी

     



   

सिद्धार्थ नगर संवाददाता

नगर पंचायत उसका बाजार के अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न सार्वजनिक पोखरे,गड़ही,ताल की नीलामी कर नगर पंचायत की आय लगभग 30 लाख बढ़ाई गई।विभिन्न सार्वजनिक पोखरे,गड़ही,ताल की नीलामी के लिए के लिए सूचना निकाली गई थी।नीलामी अधिकारी/तहसीलदार सदर राम ऋषि रमन ने कड़ी सुरक्षा के बीच नगर पंचायत के सभाकक्ष में सोलह तालाबो, पोखरों, गड़हा की नीलामी कर सर्वाधिक बोली बोलने वाले के पक्ष में की है।इस अवसर पर इओ जितेन्द्र सिंह यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश यादव,क्षेत्रीय लेखपाल रामकरन गुप्ता, अशोक गुप्ता,नगर पंचायत के रवि शंकर गुप्ता, कृष्णा,कन्हैया,मोहित,सभासद अयोध्या साहू, सूरज मोदनवाल, राधेश्याम, शैलेन्द्र शर्मा, सुजीत अग्रहरि, मनोज आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने