अलीगढ़ के डीएम ने प्रेरणा कैंटीन में खुद चाय बनाकर अधीनस्थ अधिकारियों को चाय पिलाई पिलाने की विडियो हुआ ट्रेंड



अलीगढ़     संवाददाता

यूपी के अलीगढ़ जिले में बरसात के चलते  इंद्र विक्रम सिंह के द्वारा प्रेरणा कैंटीन में पहुंचकर गैस के चूल्हे पर चाय बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गैस के चूल्हे पर अपने हाथों से खुद चाय बनाकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को डीएम के द्वारा चाय बनाकर पिलाएं जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में पिछले 5 दिन से लगातार रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश में सड़कों पर पूरी तरह से जलभराव हो गया है। सड़कों पर हो रहे इस जलभराव के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। जहां एक और सड़कों पर हुए जलभराव के चलते लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। तो वही इसी कड़ी में सड़कों पर हो रहे इसी जलभराव से गुजरकर अलीगढ़ के जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रेरणा कैंटीन में पहुंच गए। जिसके बाद मूसलाधार बारिश के बीच प्रेरणा कैंटीन में पहुंचे डीएम इंद्र विक्रम सिंह प्रेरणा कैंटीन के अंदर घुस गए। जहां प्रेरणा कैंटीन में घुसकर डीएम ने खुद अपने हाथों से रसोई के अंदर पहुंचकर सिल्वर के बर्तन में पहले तो चाय बनाई। फिर उसके बाद डीएम ने गैस के चूल्हे पर चाय बनाकर अपने ही हाथों से चाय को छानकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को चाय भी पिलाई गई। तो वहीं डीएम इंद्र विक्रम सिंह के द्वारा प्रेरणा कैंटीन में पहुंचकर चाय बनाएं जाने ओर चाय बनाकर पिलाएं जाने वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। तो वहीं डीएम के द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को चाय बना कर पिलाएं जाने का मामला शहर के अंदर चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने