सिद्धार्थ नगर के बोलबम जलाभिषेक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया



 दिनांक 8 अगस्त दिन सोमवार को बोलबम जलाभिषेक आयोजन समिति के तत्वाधान में  भव्य शोभा यात्रा तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। शोभा यात्रा नगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रारंभ हुआ तथा श्री नागेश्वर नाथ मंदिर विजय नगर, श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर गांधी नगर, शिव मंदिर पूरब पड़ाव होते हुए सिंहेश्वरी मंदिर पर संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर स्थित शिवालयों में जलाभिषेक किया। शोभायात्रा का समापन श्री सिंहेश्वरी मंदिर पर हुआ तथा वही पर प्रसाद वितरण तथा भंडारे का आयोजन किया गया था। बोलबम जलाभिषेक आयोजन समिति के अध्यक्ष पिंगल प्रसाद ने बताया कि यह कार्यक्रम स्व शेषराम गौड़ जी के अध्यक्षता में प्रतिवर्ष सावन के महीने में संपन्न किया जाता रहा है जिसके क्रम में इस वर्ष भी उनके स्मृति शेष के रूप में भव्यतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र हनुमान जी तथा भगवान शिव जी की सुंदर झांकियां रही। इसके अलावा विभिन्न स्थानीय कलाकारों ने प्रमुख स्थानों पर रुककर शिव गीतो पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां भी दिखाई जिसको देखकर लोग भावविभोर हो गए। शोभा यात्रा में बोलबम जलाभिषेक आयोजन समिति के अध्यक्ष पिंगल प्रसाद सहित मीडिया प्रभारी राणा प्रताप सिंह, भीमचंद कसौधन, अखंड प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश राही, राकेश दत्त त्रिपाठी, सिद्धार्थ गौतम, अरूण कुमार त्रिपाठी, श्रीधर पांडेय, फतेबहादुर सिंह, राजकुमार जायसवाल, कैलाश पंछी, अनिल सिंह लोधी, शिव कुमार कसौधन, देवेंद्र प्रताप सिंह गहरवार, सौरभ पाण्डेय, अर्जुन लोधी, विजय चौधरी, रवि यादव, आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने