*अपराध का अंत / भैरु सिंह राठौड़*
*राजस्थान* अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजन कमेटी के कोषाध्यक्ष शिवदान सिंह भाटी पूर्व कृषि मंडी डिप्टी डायरेक्टर जोधपुर रवि गहलोत, पृथ्वी सिंह गहलोत जोधपुर लाल सागर भाजपा उपाध्यक्ष, नितेश शर्मा दूरसंचार विभाग एडवाइजरी कमिटी सदस्य, मुकेश गहलोत के भीलवाड़ा आगमन पर समाजसेवी राजेंद्र सिंह शेखावत के निवास पर रावणा राजपूत समाज बंधुओं ने तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत कियाl।शिवदान सिंह भाटी ने बताया कि 23 सितंबर 2022 को रावणा राजपूत समाज द्वारा मेजर दलपत सिंह शेखावत के 104 वे बलिदान दिवस पर महासम्मेलन जोधपुर स्थित रावण का चबूतरा मैदान मैं आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे देश से रावणा राजपूत समाज बंधु व मातृशक्ति शामिल होगीl महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैl पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैl राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष इस महासम्मेलन की तैयारियों में जुट गए हैंl उन्होंने बताया कि रावणा राजपूत समाज मेजर दलपत सिंह शेखावत के शौर्य और बलिदान के बारे में उपस्थित समाज बंधुओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेजर दलपत सिंह शेखावत ने 1918 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करते हुए वीर योद्धा मेजर दलपत सिंह शेखावत ने 900 सैनिकों के साथ मिलकर तुर्की के सवा लाख सैनिकों को हराकर इजरायल के हाइफा शहर को आजाद करवाया था। इजरायल में हर वर्ष 23 सितम्बर को मेजर साहब के बलिदान दिवस को हाइफा डे के रूप में मनाता आ रहा है। भारत मे भी इस दिन विभिन्न आयोजन कर मेजर साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। दिल्ली स्थित त्रिमूर्ति चौक में भारतीय सेना द्वारा हर वर्ष 23 सितम्बर को मेजर साहब व शहीद हुए सेनिको को श्रद्धांजलि अर्पित कर मेजर साहब के बलिदान को याद किया जाता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता रतन सिंह राणावत ने बताया कि भीलवाड़ा से अधिक से अधिक समाज बंधु जोधपुर मैं आयोजित होने वाले महा सम्मेलन में समाज बंधुओं मातृशक्ति उपस्थित होकर मेजर साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगेl यह महासम्मेलन सामाजिक एकता और अखंडता को प्रदर्शित करेगा। इस दौरान श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान के विधिक सलाहकार एडवोकेट पीरु सिंह गौड़, सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिला अध्यक्ष भंवर सिंह भाटी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पवार, पार्षद आरती शेखावत, बाबू सिंह राणावत, सोहन सिंह सोलंकी, लक्ष्मण सिंह पवार, दिलीप सिंह, विजेंद्र सिंह, सूरज सिंह सहित समाज बंधु उपस्थित थेl उक्त जानकारी रावणा राजपूत समाज के युवा नेता एडवोकेट पीरु सिंह गौड़ ने राजस्थान प्रभारी भैरु सिंह राठौड़ को दी हैं।
