गौशालाओं में श्रमिको को तिंरगा बाटा गया

 



पूरे प्रदेश में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है l उसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद सिद्धार्थनगर में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति द्वारा भी गौशालाओं में श्रमिकों को तिरंगा बांट कर 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है l आज अस्थाई गो आश्रय स्थल, रामगढ़ पर भी पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति के नेतृत्व में वहां कार्य करने वाले श्रमिकों को तिरंगा झंडा देकर उनको 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर पर आने के लिए प्रेरित किया गया l इस मौके पर ग्राम प्रतिनिधि नसीम अहमद के साथ ग्राम विकास अधिकारी अंबुजा जायसवाल भी उपस्थित रही l अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि जहां देश 75 वा आजादी का वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है वही पूरा उत्तर प्रदेश भी देश भक्ति के रंग में सराबोर है हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर प्रत्येक नागरिक उत्साहित है और 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए संकल्पित भी है l पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के तरफ से यह कार्यक्रम लगातार 12 अगस्त तक चलेगा, और हमारा प्रयास रहेगा कि जनपद के प्रत्येक गौशाला श्रमिकों को तिरंगा यात्रा देकर उन को फहराने के लिए प्रेरित किया जाए l उक्त अवसर पर गौशाला श्रमिकों के साथ पंचायत सहायक मोहम्मद शमीम,पैरावेट चंद्रजीत एवं वैक्सीनेटर अशोक कुमार भी उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने