संवाददाता गया,
3 अक्टूबर 2026: गया बार एसोसिएशन, गयाजी के सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता देवव्रत मंडल एवं राजकुमार प्रसाद के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा की अध्यक्षता गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. कैसर सफुद्दीन ने की। इस अवसर पर सचिव रविन्द्र प्रसाद, संयुक्त सचिव (प्रभारी) नन्दकिशोर प्रसाद श्रीवास्तव, सितेंद्र कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अधिवक्ता गण सभागार में उपस्थित रहे।
सभा में बताया गया कि अधिवक्ता देवव्रत मंडल का निधन 21 सितंबर 2026 को तथा अधिवक्ता राजकुमार प्रसाद का निधन 30 सितंबर 2026 को हुआ था। दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं के न्यायिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इसके उपरांत 3 अक्टूबर 2026 को उनकी आत्मा की शांति के लिए पांच मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की चिर शांति की कामना की।