पितृपक्ष मेला में सेवा देने वालों को नगर आयुक्त ने किया सम्मानित


अपराध का अन्त संवाददाता 

गया। जिले के प्लस टू हरिदास सेमिनरी उच्च विद्यालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगने वाले पितृपक्ष मेला में आए तीर्थ यात्रियों को सेवा देने वालों को नगर आयुक्त डॉ गगन ने शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।इस दौरान दांगी चिकित्सक संघ के नेतृत्व में मेले में आए तीर्थ यात्रियों को निशुल्क इलाज करने के उपरांत संघ के अध्यक्ष डॉ एस के वर्मा एवं सचिव प्रो राजेश कुमार को भी शाल एवं प्रशस्ति पत्र लेकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाए जाने के उपरांत डॉ एस के वर्मा ने बताया कि पितृपक्ष में करीब साढ़े तीन हजार मरीजों को नि:शुल्क इलाज कर सेवा प्रदान किया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि मेले के अवसर पर विगत 34 वर्षों से लगातार दांगी चिकित्सक संघ गया द्वारा तीर्थ यात्रियों को सेवा प्रदान की जा रही है। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, नगर अधीक्षक गया, उप विकास आयुक्त समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल थे ।डॉ एस के वर्मा को सम्मान प्राप्ति के बाद जिले के अनेक लोगों ने प्रशंसा व्यक्त किया है और उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने