हिंदू महा सभा उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष पीयूष कांत को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई



हाथरस से राहुल दीक्षित की रिपोर्ट 

हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष पीयूष कांत को श्रद्धांजलि अर्पित की

    अपराध का अन्त संवाददाता 


हाथरस।    अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष पीयूष कांत वर्मा का आज उनके गृह जनपद गोरखपुर में आकस्मिक निधन हो गया । उनके निधन पर देश भर में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है ।

       हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि पीयूष कांत वर्मा एक निडर , साहसी और कट्टर हिंदूवादी नेता थे । उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने प्रदेश में हिन्दू महासभा को एक नई पहचान दी । हिन्दू महासभा और हिन्दू समाज के विकास में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता ।

     हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि पीयूष कांत वर्मा का आकस्मिक निधन हिन्दू महासभा के लिए एक बड़ी क्षति है । उन्होंने दिवंगत आत्मा के परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री ललित अग्रवाल ने जयपुर मे पीयूष कांत वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बहुत ही कम आयु में उनका निधन हो गया । देश भर के हिन्दू महासभाई उनके निधन का समाचार मिलने से स्तब्ध हैं ।

       हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह ने पीयूष कांत वर्मा को हिंदुत्व का सजग सिपाही बताते हुए कहा कि वो अपने कार्यों से सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगे । ब्रज प्रांत अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा और जिलाध्यक्ष विवेक गर्ग  ने आगरा में पीयूष कांत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । 

       हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने पीयूष कांत वर्मा के असमय निधन को हिन्दू  महासभा और हिन्दू राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया । उन्होंने कहा कि पीयूष कांत ने एक शिक्षक के रूप में   सदैव उच्च आदर्शों और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दी । उनके कार्य सदैव हमे प्रेरणा देते रहेंगे ।

      हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने मुंबई में पीयूष कांत वर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर हिन्दू महासभा में उनके योगदान को रेखांकित किया । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार झा ने दिल्ली से शोक संदेश में कहा कि पीयूष कांत वर्मा ने सदैव हिन्दू महासभा के कार्यों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा और अपने संघर्षों के बल पर एक नई पहचान स्थापित की । ऐसे महामानव का असमय चले जाना हृदय को व्यथित करता है ।

       हिन्दू महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह वर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर यशपाल सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पाल सिंह  , उपाध्यक्ष भीष्म प्रताप वर्मा  , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृदुलता शर्मा , राष्ट्रीय मंत्री कुंवर भगवान सिंह भाटी , राष्ट्रीय मंत्री सुजीत सरकार  राष्ट्रीय मंत्री रजनी सक्सेना , राष्ट्रीय मंत्री रजनी सक्सेना , राष्ट्रीय मंत्री। दीपक कनोजिया , उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन सहगल , महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास , ओडिसा प्रदेश अध्यक्ष गीता छयानी , हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह , पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र राय , जम्मू कश्मीर अध्यक्ष अमित शर्मा , राजस्थान अध्यक्ष , पश्चिम बंगाल अध्यक्ष जयदीप दत्ता , उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा , हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष आर के शर्मा , गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मितेश पटेल सहित विभिन्न प्रदेश अध्यक्षों ने पीयूष कांत वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने