जनपद गोरखपुर में क्रीडा भारती का अध्यक्षता आशीष कुमार जयसवाल जिला अध्यक्ष ने गोरखपुर इकाई का किया बैठक

अपराध का अन्त संवाददाता
क्रीड़ा भारती गोरखपुर जनपद इकाई की बैठक विश्व संवाद केंद्र, गोरखपुर में जिला अध्यक्ष आशीष कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती,गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार प्रजापति सहित प्रांत सह मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत आईटी सेल प्रमुख अमित त्रिपाठी,प्रांत प्रचार प्रमुख एडवोकेट अविरल शर्मा,प्रांत कोषाध्यक्ष चिन्मयानंद मल्ल, प्रांत दिव्यांग प्रमुख अवनीश कुमार, प्रांत विधि प्रमुख ब्रह्मदेव सिंह सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार प्रजापति द्वारा मां भारती एवं क्रीड़ा भारती के आराध्य देव श्री बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्जन करके किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि क्रीड़ा भारती खिलाड़ियों के सार्वभौमिक विकास के लिए कार्य करती है तथा खिलाड़ियों में खेल के साथ-साथ राष्ट्रहित की भावना भी जागृत हो इसके लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि खेल हमेशा आनंद के लिए खेला जाता है आनंद के लिए खेलते खेलते आप जो है विश्व विजेता भी बन सकते हैं और पदक जीतकर अपने राष्ट्र नाम भी रोशन कर सकते हैं। जनपद कार्यकारिणी से उन्होंने अपील की कि आप क्रीड़ा केंद्र अधिक से अधिक स्थापित करें जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में छुपे हुए खेल प्रतिभाओं अथवा सुविधाओं के अभाव में छुपे हुए खेल प्रतिभाओं को क्रीड़ा भारती के प्लेटफार्म पर लाकर उनको खेलने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशीष कुमार जायसवाल ने बताया कि क्रीड़ा भारती निरंतर क्रीड़ा केंद्र खोलने के लिए प्रयासरत भी है और जो कीड़ा केंद्र खुले हैं वह अनवरत चल रहे हैं जिसमें हमारे जनपद के अधिक से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उसी के क्रम में फुटबॉल के दो टीमों को क्रीड़ा भारती के तरफ से किट भी वितरित किया गया। तथा उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में गोरखपुर में क्रीड़ा महोत्सव भी कराया जाएगा जिसमें प्रांत के सभी 10 जनपद के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उक्त बैठक में गोरखपुर जनपद इकाई के सभी पदाधिकारियों का जय श्री राम की पट्टीका और माल्यार्पण कर उनका सम्मान भी किया गया। क्रीड़ा भारती,गोरखपुर जनपद ने आज गोरखपुर मेयर पद के प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया तथा आम जनमानस से अपील भी किया कि ऐसे कर्मठ बुद्धिजीवी प्रत्याशी को हम सभी लोगों को मिलकर जी विजय श्री भी दिलानी चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत आईटी सेल प्रमुख अमित कुमार त्रिपाठी ने कहा कि क्रीड़ा भारती वर्तमान में महिला खिलाड़ियों के खेल विकास के लिए महिला सर्वेक्षण अभियान भी चला रही है। इस अभियान से हमारी महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर भी मिलेगा। बैठक में क्रीड़ा भारती गोरखपुर के जिला मंत्री मानवेंद्र प्रजापति उपाध्यक्ष अमर सिंह, डॉ के के सिंह, विनोद प्रकाश पांडे, सह मंत्री सुशील बत्रा, अविनाश चौहान, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव, क्रीड़ा केंद्र प्रमुख सनी, मातृ शक्ति नेहा यादव, शिवानी पाण्डेय सहित सैकड़ो खिलाड़ी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने