राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षक समूह ने अपनी समस्याओं को लेकर लेखाधिकारी से की मुलाकात सुरेन्द्र

अपराध का अन्त संवाददाता
जिलाध्यक्ष श्री आदित्य शुक्ल जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सदस्यों का समूह श्रीमान बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रीमान लेखाधिकारी से मिला , और कई दिनों से अटके हुए शिक्षकों के समस्याओं से उन्हें अवगत कराया,कई समस्याओं का त्वरित निवारण* किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह जी ने *पुराने शिक्षकों की लेखा पर्ची* का कार्य भी शीघ्र कराने का निवेदन किया जिसपर लेखाधिकारी महोदय ने इसका निवारण शीघ्र करने का आश्वासन दिया। *Nps का धन महीनों से कट रहा है परंतु विभागीय साझा धन अभी तक खातों में नही पड़ा,इस पर भी त्वरित निवारण करते हुए श्रीमान लेखाधिकारी महोदय ने कहा कि *सोमवार तक nps का साझा धन आपके खाते में होगा*। श्रीमान बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा कि *विद्यालय के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।* *21/04/23 को अलविदा अवकाश* के लिए पत्र प्रेषित किया गया, जिला महामंत्री श्री पंकज त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष श्री अभय सिंह,जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी श्री सुरेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष श्री लोकेंद्र ,अमरजीत आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने