पशु सेवा केंद्र तेलौरा में पशु धन प्रसार अधिकारी राम शंकर सिंह विदाई समारोह का आयोजन हुआ

 सिद्धार्थनगर। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ द्वारा तहसील बांसी के पशु सेवा केंद्र तेलौरा में कार्यरत पशुधन प्रसार अधिकारी रमाशंकर सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपरांत पशु चिकित्सालय,बांसी पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बांसी के चेयरमैन इदरिश पटवारी मौजूद रहे। विदाई समारोह की अध्यक्षता पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने की तथा संयुक्त मंत्री अश्वनी कुमार मिश्रा ने किया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह ने कहा कि सेवा में आने के बाद सेवानिवृत्ति उसी प्रकार परम सत्य है जैसे जन्म लेने के बाद मृत्यु। रमाशंकर सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान स्वच्छ छवि रखते हुए कर्तव्य निष्ठा के साथ विभागीय कार्यों को संपादित किया तथा बेदाग होकर अपने विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं यह एक कर्मचारी के लिए सौभाग्य की बात होती है। चेयरमैन इदरीश पटवारी ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रमाशंकर सिंह की क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी और क्षेत्रों में अपने कार्य के बदौलत जाने जाते हैं। मैं आशा करूंगा कि आगे आने वाले समय में भी अपनी सुविधा अनुसार क्षेत्र के लोगों को अपनी सेवा अवश्य दें। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि बड़े भाई के रूप में हमेशा हम लोगों को रमाशंकर सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ है तथा उनके कार्य करने की कार्य शैली से हम सभी लोग काफी प्रेरित रहते थे। रमाशंकर सिंह जी ऊर्जावान कर्तव्यनिष्ठ और कर्तव्य परायण कर्मचारी के रूप में अपनी पूरी सेवा दी है। हम रमाशंकर सिंह जी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं,वह दीर्घायु हो स्वस्थ रहें। विदाई समारोह में पशु चिकित्सालय प्रभारी के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बृजेश पटेल के साथ-साथ जनपद के सभी पशुधन प्रसार अधिकारी अरविंद चौधरी,रमेश चंद, बालचंद चौधरी,अरुण कुमार,शशांक प्रभाकर चौधरी, सुजीत कुमार सिंह धर्मेंद्र सिंह,जयशंकर प्रसाद चौधरी, अरुण शुक्ला,पशु चिकित्सालय बांसी के फार्मासिस्ट दीनानाथ यादव, बाबू साहब सहित पैरावेट सुनील कुमार, लालसा प्रसाद उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने