3 दिसंबर 2022 विश्व विकलांगता दिवस के शुभ अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
दिनांक 3 दिसंबर 2022 विश्व विकलांगता दिवस के शुभ अवसर पर दिव्यांग कल्याण सेवा संस्थान मधुबनिया चौराहा सिद्धार्थनगर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी श्री एजाजुल हक खान साहब एवं विशिष्ट अतिथि जन शिक्षण संस्थान के प्रबंधक श्री मनोज कुमार जी सक्षम के सक्षम संस्थान के अध्यक्ष श्री राणा प्रताप सिंह जी एवं सक्षम से ही सिद्धार्थ गौतम जी सचिव एवं कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रबंधक श्री अर्जुन कुमार के द्वारा किया गया दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी श्री एजाजुल हक सरकार केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में दिव्यांग जनों को विस्तार से जानकारी दिए सक्षम के अध्यक्ष श्री राणा प्रताप सिंह ने भी दिव्यांग जनों को किसी भी प्रकार के सहयोग एवं असुविधा ना हो इसलिए उन्होंने आम जनमानस से दिव्यांग जनों को सहयोग करने की अपील की सक्षम से सचिव श्री सिद्धार्थ गौतम जी ने भी दिव्यांग जनों के लिए हर स्तर पर मदद एवं सहयोग करने की बात कही संस्था प्रबंधक श्री अर्जुन कुमार पासवान ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में दिए गए प्रावधानों के बारे में दिव्यांग जनों को विस्तार से जानकारी दिए इस अवसर पर श्री जगदीश कुमार मुकेश कुमार रामकिशन सुनील कुमार अनीता भारती रामनाथ शिव शंकर संजू देवी लौहर सिंह एवं काफी संख्या में मौजूद दिव्यांग जन उपस्थित रहे
