सुनील केसी, संवाददाता
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई दावे मानक के अनुसार किए गए जिसमें कुछ सही तो कुछ गलत साबित हो रहा है। अपनादल एस के विधायक विनय वर्मा ने चुनाव के समय से कहते आ रहे हैं मेरे कार्यकाल में बेहतर विकास होगा। पूर्व में किये कार्यों में भ्रष्टाचार की मामलों का सामने आना कर्मचारियों व ठेकेदारों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। विगत कुछ महीने पहले विधायक श्री वर्मा द्वारा कुछ विकास कार्यों को जांच के लिए आवाज उठाया गया तो प्रधानो व ठेकेदार द्वारा विधायक का विरोध किया जाने लगा। बढ़नी और शोहरतगढ़ ब्लाक के कई प्रधानो ने विधायक का जमकर हंगामा के साथ विरोध किया। तमाम आरोप लगाया गया। विधायक श्री वर्मा ने साक्ष्यों के आधार पर खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह औऱ प्रधान संघ अध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा के द्वारा कराये गए कार्यों की जांच मांग। जिला अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से कहा पूर्व में हमारे उपर प्रधानों से पैसे वसूली का व्यक्तिगत रुप से आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बाद मेरे चेहरे को धूमिल करने का प्रयास एवं मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने की जो कोशिश ग्राम प्रधान अध्यक्ष डॉ.पवन मिश्रा जी द्वारा किया गया था। उसी संदर्भ में आज हमारी लीगल टीम द्वारा मानहानि का नोटिस प्रेषित कर उन्हें भेज दिया गया है। साथ ही इनके संबंधी जिन्होने बीडीओ सतीश सिंह के साथ सांठ-गांठ करके सरकारी धन का ग़ैरक़ानूनी तरीके से काम में (अनियमितता करके और कुछ बिना काम के धन उपार्जन करने के संबंध) में आवश्यक व उपलब्ध सभी साक्ष्यों के साथ हमने ज़िलाधिकारी सिद्धार्थनगर को इस विषय की जाँच हेतु लिखित ज्ञापन सौंप दिया है। ज्ञात हो कि उपरोक्त कार्यवाही हमने केवल डॉ. पवन मिश्रा जी के लिए ही किया बाकी किसी भी सम्मानित ग्राम प्रधानों को इस संदर्भ में हमने किसी भी तरीके से शामिल नहीं किया है।

