सिद्धार्थ नगर संवाददाता
राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन तत्काल बहाल करे सरकार उक्त विचार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक को सम्बोधित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सुजीज जायसवाल ने कही वह सोमवार को मेडिकल कालेज के सभाकक्ष में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे श्री जायसवाल ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है पुरानी पेंशन तत्काल बहाल किया जाय,अन्य मांगों में आउट सोर्सिंग बन्द किया जाय, आशा का मानदेय कम से कम दस हजार किये जाने, कर्मचारियों का समय से प्रोन्नति किये जाने,नकदीकरण दिए जाने, कैसालेस की व्यवस्था ठीक किये जाने ।राज्य कर्मचारी संयुक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष वाई0के0द्विवेदी की अध्यक्षता एवं जिला मन्त्री शिवा कान्त पाण्डेय के संचालन में हुए बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता,उपाध्यक्ष शिवपूजन मणि त्रिपाठी,डीपीए अध्यक्ष वाई0पी0यादव, मन्त्री गोविन्द ओझा,जिलाध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संघ दिनेश मिश्रा,जिलामन्त्री ग्राम पंचायत अधिकारी संघ कलीमुज्जफर,अमीन संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा,अमित त्रिपाठी, मनोज कुमार,पंकज शुक्ल, जितेन्द्र त्रिपाठी, विजय पासवान,जय सिंह गुप्ता,महमूद अली,रिंकू कश्यप,पीपी मिश्रा,रंजेश दूबे,अंकित शुक्ला,वीरेन्द्र कुमार,आदि ने संबोधित किया।
