जनपद सिद्धार्थनगर के कर्मचारी संघ के प्रांतीय पर्यवेछक बनाए गए डा अरूण कुमार प्रजापति

 

डा  अरूण  कुमार  प्रजापति 


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश प्रांतीय नेतृत्व के शीर्ष पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी एवं प्रदेश महामंत्री श्री शिवबरन सिंह यादव के आवाहन पर दिनांक 7 नवंबर 2022 दिन सोमवार को कर्मचारी हितों एवं उनके जायज मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए एक दिवसीय धरना एवं ज्ञापन जनपद के जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को पूरे प्रदेश में एक साथ दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ प्र ने पूरे प्रदेश में संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का जनपद वार प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी भी सौंपी है। उसी के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति को संत कबीर नगर जनपद का प्रांतीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ प्र की प्रमुख मांगों जिसका ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपना है,वह इस प्रकार से हैं जैसे कर्मचारियों को पूर्व में मिल रही पुरानी पेंशन व्यवस्था मूल रूप से बहाल किया जाये, दिनांक 1अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित किया जाए,बहुप्रतीक्षित पदोन्नति  हेतु पोषण पदों पर कार्य करने वाले कार्मिकों की पदोन्नति सभी संवर्गो की जाए, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना को मूर्त रूप दिया जाए,आंगनबाड़ी रसोईया रोजगार सेवकों मनरेगा कर्मियों कंप्यूटर ऑपरेटरों को राजकीय कर्मी घोषित किया जाए, अनिवार्य सेवानिवृत्ति मामले में पारदर्शिता बरती जाए इत्यादि 11 सूत्री  मांगो को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने